Agra News: मुकुंदीपुरा के तालाब में मगरमच्छ की दहशत

बाह। मुकुंदीपुरा के तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी की दहशत ने गांव के लोगों का दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। तालाब के एक छोर पर बस्ती है, तो दूसरे छोर पर पक्का रास्ता। शुक्रवार की रात के अंधेरे में मगरमच्छ के दिखने से गांव के लोग डरे हुए हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं।बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। तालाब में गंदगी एवं पानी भरा हुआ है। लिहाजा मगरमच्छ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। बाहर आने पर पकड़े जाने के लिए तालाब पर वन विभाग ने पहरा लगाया है। मगरमच्छ को रेस्क्यू के लिए तालाब खाली कराने की जरूरत है। समस्या के समाधान को प्रधान उपस्थित नहीं हो सके। तालाब को खाली कराने के लिए एसडीएम बाह विनोद कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने ग्रामीणों को तालाब के पास न जाने के लिए सतर्क किया है। तालाब में मगरमच्छ दिखा है, पानी खाली कराने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा है। तालाब खाली होते ही मगरमच्छ को रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ दिया जाएगा।- अमित कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सामाजिक वानकी रेंज, बाह

#Agra #AmarUjala #Bah #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Agra amar ujala bah



Agra News: मुकुंदीपुरा के तालाब में मगरमच्छ की दहशत #Agra #AmarUjala #Bah #VaranasiLiveNews