अपराध की नई कड़ी: 15 साल से नॉर्थ-ईस्ट तक असलहे की तस्करी कर रहे पूर्वांचल के बदमाश, कई हत्याकांड के जुड़े तार

जरायम की दुनिया में पूर्वांचल का नाम 90 के दशक से चल रहा है। 40 साल तक मुंबई अंडरवर्ल्ड में पूर्वांचल के शूटरों के बिना कोई वारदात नहीं होती थी। पिछले 15 साल से पूर्वांचल के बदमाशों ने ही यूपी-बिहार से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक मादक पदार्थों और असलहों की तस्करी की कमान संभाल रखी है। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या को पूर्वांचल के शूटरों ने अंजाम दिया था। बलिया के राजकुमार सिंह, नवीन सिंह और गाजीपुर के विनय राय को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। बिहार और बलिया के शूटरों ने मिलकर बंगाल में इस हत्या को अंजाम दिया था। उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी हत्या और अपहरण जैसी वारदातों को पूर्वांचल के ही बदमाशों ने अंजाम दिया। दो दिन पहले झारखंड में बैंक डकैती कांड में गोरखपुर, मऊ और गाजीपुर के बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुंबई, सूरत और अहमदाबाद में बड़ी वारदातों को अंजाम देने के बाद पूर्वांचल के बदमाश यूपी और पूर्वांचल की ओर रुख करते हैं। इसे भी पढ़ें;Varanasi News: ट्रक चालक ने गोमती नदी में लगाई छलांग, मौत; वाहन के सामने आने के कार क्षतिग्रस्त

#CityStates #Azamgarh #Ballia #Bhadohi #Chandauli #Ghazipur #Jaunpur #Mau #Mirzapur #Sonebhadra #UttarPradesh #Varanasi #VaranasiNews #UpTopCriminals #CrimeInUp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 07:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अपराध की नई कड़ी: 15 साल से नॉर्थ-ईस्ट तक असलहे की तस्करी कर रहे पूर्वांचल के बदमाश, कई हत्याकांड के जुड़े तार #CityStates #Azamgarh #Ballia #Bhadohi #Chandauli #Ghazipur #Jaunpur #Mau #Mirzapur #Sonebhadra #UttarPradesh #Varanasi #VaranasiNews #UpTopCriminals #CrimeInUp #VaranasiLiveNews