Jammu News: छह लाख नकदी के साथ पटवारी समेत दो हिरासत में

- मिश्रीवाला में सीबीआई की कार्रवाई की सूचना, कार की तलाशी में नकदी बरामद होने का दावा- शिकायत के आधार पर ट्रैप ऑपरेशन की चर्चा, सीबीआई की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहींसंवाद न्यूज एजेंसीजम्मू। जम्मू नॉर्थ के पटवार हलका मिश्रीवाला में शनिवार रात सीबीआई की टीम ने एक पटवारी और चौकीदार को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ट्रैप ऑपरेशन चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एक निजी वाहन से करीब छह लाख रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आई है। सीबीआई की टीम दो वाहनों में मिश्रीवाला पहुंची और एक निजी कार को घेर लिया। कार में सवार पटवारी राकेश भाऊ और उसके साथ मौजूद चौकीदार कृष्ण लाल को हिरासत में लिया गया। वाहन की तलाशी के दौरान नकदी मिलने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई रात करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच हुई। सीबीआई टीम की अचानक कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। कुछ ही देर बाद टीम दोनों को अपने साथ ले गई। हालांकि, सीबीआई की ओर से देर रात तक कार्रवाई, गिरफ्तारी या बरामद नकदी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

#CrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Crime news



Jammu News: छह लाख नकदी के साथ पटवारी समेत दो हिरासत में #CrimeNews #VaranasiLiveNews