Jammu News: रेलवे स्टेशन पर 287 ग्राम अफीम समेत पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार

जम्मू। रेलवे स्टेशन जम्मू के यार्ड पर सुनसान क्षेत्र में घूम रहे पंजाब के तीन युवकों को 287 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले पदार्थ की तस्करी करने रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। जीआरपी जम्मू थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जब्त किए गए मादक पदार्थ का मूल्य दो लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। रेलवे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बिशन देव निवासी फरीदकोट, विकास निवासी कपूरथला और विशाल निवासी जालंधर (पंजाब) शामिल हैं। वर्ष 2026 में जीआरपी जम्मू में दर्ज यह मादक पदार्थों से संबंधित 14वां मामला है। संवाद

#CrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 02:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Crime news



Jammu News: रेलवे स्टेशन पर 287 ग्राम अफीम समेत पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार #CrimeNews #VaranasiLiveNews