Mandi News: कॅरिअर विकल्पों पर किया जागरूक

मंडी। जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कॅरिअर सेंटर मंडी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रियागड़ी में कॅरिअर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। रोजगार कार्यालय से सांख्यिकीय सहायक कश्मीर सिंह ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के बाद विभिन्न कॅरिअर विकल्पों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों, कौशल विकास, रोजगार विभाग की ओर से प्रदान की जा रही सेवाओं सहित स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषय पर जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय कुमार, प्रवक्ता रेखा कुमारी, दिशा चौहान, रोजगार कार्यालय से धर्म चंद, स्रोत व्यक्ति जीवन लाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा यादव, एसएमसी प्रधान नरेंद्र सिंह, सदस्य भावना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद

#CreatedAwarenessAboutCareerOptions. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 17:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: कॅरिअर विकल्पों पर किया जागरूक #CreatedAwarenessAboutCareerOptions. #VaranasiLiveNews