शिल्पकारों ने विद्यार्थियों को सिखाई कला की बारीकियां

-फोटो 83 : संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र रेवाड़ी की ओर से शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कला एवं हस्तशिल्प की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे शिल्पकारों ने बच्चों को कला के तकनीकी पक्ष से अवगत कराने के साथ उन्हें सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिल्पकार चंद्रकांत बौंदवाल, लक्ष्य, ममता त्रिपाठी और रिंकू ने विद्यार्थियों को हस्तशिल्प कला की बारीकियां समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की जा रही कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना करते हुए अधिक एकाग्रता एवं तन्मयता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शिल्पकारों ने बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित कराया। इस दौरान विद्यार्थियों को हस्तशिल्प को रोजगार के रूप में अपनाने के अवसरों की जानकारी भी दी गई। शिल्पकारों ने बताया कि पारंपरिक कला और हस्तशिल्प के क्षेत्र में स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। स्कूल की प्राध्यापिका ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने पर बल दिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हस्तशिल्प सेवा केंद्र रेवाड़ी का आभार जताया। अंत में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे सभी ने सराहा।

#CraftsmenTaughtStudentsTheIntricaciesOfArt. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 15:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शिल्पकारों ने विद्यार्थियों को सिखाई कला की बारीकियां #CraftsmenTaughtStudentsTheIntricaciesOfArt. #VaranasiLiveNews