चंडीगढ़ में हाईराइज बिल्डिंग के खिलाफ क्राफ्ड का विरोध, कहा- जरूरत पड़ी तो करेंगे आंदोलन
सेक्टर 9 के अमर उजाला कार्यालय में रविवार को चंडीगढ़ रेजिडेंटस एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान शहर के विस्तार की नई रूप रेखा पर संवाद हुआ। संवाद के दौरान क्राफ्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि हाइाईराइज बिल्डिंग चंडीगढ़ के दिल को खराब करेगा, ऐसा नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ेगी तो सड़क पर उतर कर संघर्ष भी करेंगे। इसमें क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी के अलावा राजेश राय, तरसेम शर्मा, जोगिंदर सिंह, अतुल गुप्ता, आरएल गोयल, अमनदीप सिंह सैनी, अमृतपाल सिंह, सुशील मल्होत्रा, हरीश थापर, आईपी सिंह, केएल सचदेवा, कुणाल कपिला, अरविंद दुबे, कुलजिंदर सरां और अमित मित्तल ने अपने विचार रखे। सभी ने एक मत से हाईराइज बिल्डिंग के विरोध में बोले। यह भी कहा कि इससे इंफ्रास्टक्चर फेल हो जाएगा। मेरा शहर जैसा है वैसा ही रहे। यदि बात नहीं मानी गई तो सड़कों पर आंदोलन होगा।
#CityStates #Chandigarh-punjab #चंडीगढ़मेंहाईराइजबिल्डिंगकेखिलाफक्राफ्डकाव #कहा-जरूरतपड़ीतोकरेंगेआंदोलन #ChandigarhNews #ChandigarhNewsToday #ChandigarhNewsInHindi #चंडीगढ़समाचार #चंडीगढ़न्यूज़ #Nbsp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:36 IST
चंडीगढ़ में हाईराइज बिल्डिंग के खिलाफ क्राफ्ड का विरोध, कहा- जरूरत पड़ी तो करेंगे आंदोलन #CityStates #Chandigarh-punjab #चंडीगढ़मेंहाईराइजबिल्डिंगकेखिलाफक्राफ्डकाव #कहा-जरूरतपड़ीतोकरेंगेआंदोलन #ChandigarhNews #ChandigarhNewsToday #ChandigarhNewsInHindi #चंडीगढ़समाचार #चंडीगढ़न्यूज़ #Nbsp #VaranasiLiveNews
