Covid-19: फिर वापस आ गया कोरोना, मुंबई में सामने आए मामले; इन बीमारियों को लेकर भी अलर्ट

मौसम में बदलाव के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने कर्नाटक में स्वाइन फ्लू और इससे एक व्यक्ति की मौत के बारे में जानकारी साझा की थी। स्वाइन फ्लू के साथ, मौसमी बुखार, इंफ्लुएंजा को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। इस बीच हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय के बाद देश में एक बार फिर से कोरोना के कुछ मामले रिपोर्ट किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 ने अचानक वापसी की है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल जैसी बड़ी लैब्स में हर दिन कोविड-19 और एच1एन1 के नए पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ बढ़ते श्वसन संक्रमण एच1एन1 (स्वाइन फ्लू), इन्फ्लुएंजा ए और रेस्पिरेटरी सिंकिशियल वायरस को लेकर लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जा रही है। आइए पहले कोविड-19 के जोखिमों के बारे में जान लेते हैं।

#HealthFitness #National #Covid19LatestNews #MumbaiCovidCases #H1n1SwineFlu #कोविड19 #मुंबईकोविडअपडेट #स्वाइनफ्लू #एच1एन1वायरस #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 12:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Covid-19: फिर वापस आ गया कोरोना, मुंबई में सामने आए मामले; इन बीमारियों को लेकर भी अलर्ट #HealthFitness #National #Covid19LatestNews #MumbaiCovidCases #H1n1SwineFlu #कोविड19 #मुंबईकोविडअपडेट #स्वाइनफ्लू #एच1एन1वायरस #VaranasiLiveNews