Agra News: रस्साकशी में चचेरी बहनों ने जीता गोल्ड मेडल

एत्मादपुर। धौर्रा के नंदपुर की दो चचेरी बहनों ज्योतिका यादव और कृष्णा यादव ने महाराष्ट्र के पालघर मे आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के फ़ाइनल में गोल्ड मेडल जीत कर एत्मादपुर का नाम रोशन किया है। ज्योतिका यादव व कृष्णा यादव खंदाैली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 7 व 8 की छात्रा हैं। उनकी जीत पर उनके स्कूल मे समस्त शिक्षकाओ व कोच उपासना चौहान के अलावा सुरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, बलवीर सिंह, कोमल बघेल, योगेंद्र यादव ने हर्ष व्यक्त किया है।

#CousinSistersWonGoldMedalInTugOfWar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: रस्साकशी में चचेरी बहनों ने जीता गोल्ड मेडल #CousinSistersWonGoldMedalInTugOfWar #VaranasiLiveNews