Sagar News: अस्पताल में नर्स की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में मौसेरे भाई पर आरोप, परिजनों ने हाईवे किया जाम

सागर जिले के शाहगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिनदहाड़े एक स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और नाराज परिजनों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। शादी का दबाव बना रहा था आरोपी पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या का आरोप दीपशिखा के मौसेरे भाई सुशील आठ्या पर है, जो जबलपुर के पनागर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दीपशिखा और सुशील पहले साथ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दीपशिखा का चयन स्टाफ नर्स के पद पर होने के बाद वह आरोपी से दूरी बनाने लगी थी। इसी बात से खुन्नस खाया आरोपी उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। ये भी पढ़ें-शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नर्स की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठा था, आते ही किया फायर तीन राउंड फायरिंग से दहला स्वास्थ्य केंद्र प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार को आरोपी जबलपुर से सीधे शाहगढ़ पहुंचा। वह दीपशिखा से मिलने अस्पताल परिसर स्थित उसके आवास के पास गया और वहां विवाद के दौरान उसने पिस्तौल निकालकर दीपशिखा पर तीन राउंड फायर कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर प्रदर्शन नर्स की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग और परिजन अस्पताल पहुंच गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सागर-छतरपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस का बयान: जल्द होगी गिरफ्तारी इस मामले में सागर के एएसपी (ASP) संजीव कुमार का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें जबलपुर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों ने किया चक्काजाम परिजनों ने किया चक्काजाम

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 14:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sagar News: अस्पताल में नर्स की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में मौसेरे भाई पर आरोप, परिजनों ने हाईवे किया जाम #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #VaranasiLiveNews