Agra News: वाहन की टक्कर से दंपती घायल
फतेहपुर सीकरी। जयपुर हाईवे स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के पास सोमवार शाम को अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार दंपती को टक्कर मार दी। आगरा के बल्केश्वर निवासी योगेश अपनी पत्नी गीता देवी के साथ सीकरी के ग्राम रसूलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शाम को वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर गीता देवी को आगरा रेफर कर दिया गया है।
#CoupleInjuredInVehicleCollision #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:34 IST
Agra News: वाहन की टक्कर से दंपती घायल #CoupleInjuredInVehicleCollision #VaranasiLiveNews
