Una News: देररात तक चली गिनती, रमेश चंद बने चलेट पंचायत के प्रधान

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायतों में शामिल चलेट पंचायत में प्रधान और उप प्रधान पद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना देर रात करीब 2:30 बजे तक चली। प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में सात उम्मीदवार मैदान में थे। रमेश चंद ने 762 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को 217 मतों से पराजित किया। अशोक कुमार को 545 मत मिले। अन्य उम्मीदवारों में विकास डडवाल को 374, सुरेंद्र कुमार को 315, मनमोहन सिंह को 160, अनन्य सिंह को 74 और सरोज कुमार को 68 मत प्राप्त हुए। उप प्रधान पद के चुनाव में मोहिंद्र सिंह ने 778 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार को 550 मत मिले। मोहिंद्र सिंह ने 228 मतों के अंतर से विजय दर्ज की। अन्य उम्मीदवारों में प्रदीप कुमार को 373, राजेश को 298, जोगिंद्र सिंह को 135 तथा राजेश कुमार को 128 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।

#UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 16:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Una news hp news



Una News: देररात तक चली गिनती, रमेश चंद बने चलेट पंचायत के प्रधान #UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews