कफ सिरप: अमित सिंह टाटा और अमित यादव की हुई पेशी, न्यायिक रिमांड मंजूर; अब इस दिन होगी सुनवाई

Varanasi News: कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में लखनऊ जेल में बंद आरोपी अमित सिंह टाटा और अमित यादव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के से अदालत में पेशी हुई।अपर जिला जज/एफटीसी (14वां वित्त आयोग) मनोज कुमार की अदालत ने दोनों का न्यायिक रिमांड स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई के लिए 2 मई की तिथि निर्धारित की है। पिछले कई तिथियों से वारंट-बी के तहत दोनों आरोपियों को तलब किया जा रहा था, लेकिन किसी कारणवश पेशी नहीं हो पा रही थी। शनिवार दोपहर तीन बजे दोनों को वीसी के जरिये पेश किया गया। इससे पूर्व विवेचक ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि लखनऊ में कोडीन युक्त कफ सिरप की बरामदगी और तस्करी के एक अन्य मामले में बंद दोनों आरोपी, वाराणसी के कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी में भी वांछित हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ से तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।

#CityStates #Varanasi #CoughSyrupCaseInUp #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 10:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कफ सिरप: अमित सिंह टाटा और अमित यादव की हुई पेशी, न्यायिक रिमांड मंजूर; अब इस दिन होगी सुनवाई #CityStates #Varanasi #CoughSyrupCaseInUp #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews