Sonipat News: छुट्टी के दिन खुला निगम कार्यालय, 310 लोगों ने जमा कराया 22.79 लाख बकाया गृहकर

सोनीपत। नगर निगम कार्यालय रविवार को छुट्टी के दिन खुला रहा। छूट के साथ बकाया गृहकर जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यालय पहुंचकर 200 लोगों ने 17.56 लाख रुपये नकद गृहकर जमा कराया। वहीं, रविवार शाम 5 बजे तक 110 लोगों ने 5.22 लाख रुपये गृहकर ऑनलाइन जमा कराया। ऐसे में एक दिन में 22.79 लाख रुपये जमा जा सका। 100 फीसदी ब्याज पर छूट के साथ एकमुश्त बकाया गृहकर जमा कराने के लिए 30 जून अंतिम तिथि होने से लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए सोमवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद भी निगम कार्यालय खोला जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए छूट के साथ बकाया गृहकर जमा कराने के लिए दो दिन का समय बचा है। नगर निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये गृह कर वसूल करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। जबकि निगम कार्यालय में अब तक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया गृहकर जमा हो चुका है। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक लंबित गृहकर को 30 जून तक जमा करवाने पर बकाया गृहकर पर लगने वाले 100 फीसदी ब्याज को माफ किया जाएगा। समय पर टैक्स न भरने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बताया कि डिफाल्टरों की प्राॅपर्टियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उस दौरान किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। लोगों से अपील है कि वह 29 व 30 जून को निगम निगम कार्यालय में पहुंचकर अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं।

#CorporationOfficeOpenedOnHoliday #310PeopleDeposited22.79LakhOutstandingHouseTax #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 20:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: छुट्टी के दिन खुला निगम कार्यालय, 310 लोगों ने जमा कराया 22.79 लाख बकाया गृहकर #CorporationOfficeOpenedOnHoliday #310PeopleDeposited22.79LakhOutstandingHouseTax #VaranasiLiveNews