Hamirpur (Himachal) News: पेंशनर नेताओं पर दर्ज एफआईआर की कॉरपोरेट सेक्टर ने की निंदा

पुलिस कार्रवाई को बताया दमनकारी, एफआईआर रद्द करने की उठाई मांग मांगें नहीं मानीं तो सचिवालय का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे पेंशनरसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ धर्मशाला में दर्ज एफआईआर पर कॉरपोरेट सेक्टर जिला हमीरपुर ने कड़ा विरोध जताया है। सोमवार को जिला प्रधान राज कुमार की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे सरकार की दमनकारी नीति करार दिया। उन्होंने सरकार और कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक से एफआईआर तत्काल रद्द करने की मांग की।जिला प्रधान राज कुमार ने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति ने करीब एक माह पहले प्रदेश सरकार को नोटिस देकर अपनी लंबित 17 सूत्री मांगों और वित्तीय देनदारियों का समाधान करने का आग्रह किया था। प्रदेश के करीब एक लाख 90 हजार पेंशनर लंबे समय से मांगों के समाधान के लिए सरकार से बातचीत की मांग कर रहे हैं। डेढ़ साल से लगातार आग्रह के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।उन्होंने सरकार से पेंशनर प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में आमने-सामने बैठकर बातचीत करने की मांग की। बैठक में चेतावनी दी गई कि एफआईआर रद्द नहीं की गई और मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के पेंशनर शिमला स्थित प्रदेश सचिवालय का अनिश्चितकालीन घेराव और धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में दलीप सिंह, उधम सिंह, सुरजीत सिंह, कृष्ण कुमार, राजिंदर कुमार, चुनी लाल, सुखदेव, रोशन लाल और प्रेम कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

#CorporateSectorCondemnsFIRsFiledAgainstPensionerLeaders #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 23, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: पेंशनर नेताओं पर दर्ज एफआईआर की कॉरपोरेट सेक्टर ने की निंदा #CorporateSectorCondemnsFIRsFiledAgainstPensionerLeaders #VaranasiLiveNews