समाज कल्याण में भी दें योगदान : चौहान

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में नए शैक्षणिक सत्र के तहत बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और जिम्मेदार छात्र जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। प्राचार्य प्रकाश चौहान ने अध्यक्षीय संबोधन में विद्यार्थियों से अध्ययन के प्रति ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक के रूप में स्वयं के साथ समाज के विकास में भी सकारात्मक योगदान देना है।शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार ने प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष धर्म चंद, प्रोफेसर मंजूबाला सहित कॉलेज का शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।

#ContributeToSocialWelfareAsWell:Chauhan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 16:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




समाज कल्याण में भी दें योगदान : चौहान #ContributeToSocialWelfareAsWell:Chauhan #VaranasiLiveNews