Bareilly News: गवाहों के बयानों में विरोधाभास, बालिग निकली किशोरी, दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त

बरेली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संदीप कुमार ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी हरीश को दोषमुक्त करार दिया है। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान छह गवाह पेश किए, लेकिन उनके बयानों में विरोधाभास रहा। अभियोजन पक्ष पीड़िता को नाबालिग साबित करने भी नाकाम रहा।सुभाषनगर थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 17 मई 2013 को अपनी दो बेटियाें को घर पर छोड़कर काम से गया था। घर लौटा तो छोटी बेटी नहीं थी। बड़ी बेटी ने बताया कि हरीश उसकी बहन को फुसलाकर ले गया है। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। अभियोजन पक्ष किशोरी की आयु के संबंध में कोई दस्तावेज दाखिल नहीं कर सका। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता को बालिग बताया गया। छोटी बहन को हरीश के साथ देखने वाली बड़ी बहन के बयान भी नहीं कराए गए। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया है।---चोट पहुंचाने और एससी-एसटी एक्ट में सगे भाइयों समेत तीन बरीबरेली। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट अभय श्रीवास्तव ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ज्योहरा मकरंदपुर निवासी भानु व जसपाल (सगे भाई) और तेग सिंह उर्फ राजकुमार को दोषमुक्त करार दिया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर नवाबगंज थाना पुलिस ने फरवरी 2017 में दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान आरोप सिद्ध नहीं हुए। ज्योरा मकरंदपुर निवासी विद्या देवी ने आरोप लगाया था कि भानु, जसपाल और तेग सिंह ने उसके खेत को मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिला लिया। 18 अक्तूबर 2016 को वह पति पोथीराम के साथ खेत पर धान की कटाई करने गई तो तीनों ने उसे व उसके पति को पीटा। इससे दोनों घायल हो गए।आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। पहले थाने में और बाद में एसएसपी बरेली से शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अदालत में गवाहों ने बयान बदल दिए। अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध करने में नाकाम रहा।---छेड़खानी के आरोपी को मिली अग्रिम जमानतबरेली। अपर सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी के आरोपी देवरनियां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राजीव उर्फ राजा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकृत कर ली है। एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छह फरवरी 2026 को उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। रात 11 बजे गांव का ही राजीव उसे घर में घुस आया और सोते समय उसे बदनीयत से दबोच लिया। उसके जागने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। ---चोरी के आरोपी को जमानत नहींबरेली। अपर सत्र न्यायाधीश रामानंद ने राइस मिल के ट्रांसफार्मर से ऑयल, वायर और स्टेबलाइजर चोरी के आरोपी आंवला थाना क्षेत्र के मनौना निवासी रिजवान की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी है। आरोपी मिल स्वामी कासिफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देवरनियां थाना क्षेत्र के रिछा में उनकी राइस मिल है। मिल से अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर से ऑयल, वायर और स्टेबलाइजर चोरी कर लिए। जांच के दौरान रिजवान का नाम प्रकाश में आया। जेल जाने से बचने के लिए आरोपी ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।

#ContradictionsInWitnessStatements #TeenagerTurnsOutToBeAnAdult #RapeAccusedAcquitted #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2026, 03:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: गवाहों के बयानों में विरोधाभास, बालिग निकली किशोरी, दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त #ContradictionsInWitnessStatements #TeenagerTurnsOutToBeAnAdult #RapeAccusedAcquitted #VaranasiLiveNews