Varanasi News: करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप
वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी स्थित पावर हाउस पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भरत लाल राजभर (40 वर्ष) निवासी राजातालाब थाना क्षेत्र के भैरोनाथ हरपुर के रूप में हुई। शनिवार रात 2 बजे पांडेय घाट के समीप बिजली बनाते समय करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। साथियों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भरत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्चरी हाउस पहुंची मृतक की पत्नी चंदा देवी, बहन संगीता, पिता कल्लू सहित परिजनों में चीख- पुकार मची रही। परिजनों का आरोप है कि रात 11 बजे पावर हाउस पहुंचने के बाद भरत को बिजली बनाने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया गया। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण भरत जहां काम कर रहा था उधर की बिजली सप्लाई चालू कर दिया गया। भरत की मौत के जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारी हैं। परिजनों ने मांग की कि उसके आश्रित को नौकरी और पेंशन विभाग की तरफ से दिया जाए। भरत अपने परिवार का एक मात्र कमाने वाले सदस्य था। उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 08:58 IST
Varanasi News: करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
