मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का 15 जून को गुरुग्राम में कच्चे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा पत्र देने का वादा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो होने वाले चक्का जाम की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अनुबंधित कर्मचारी भी नियमित कर्मचारियों की तरह ही इमरजेंसी सेवा प्रदान करते हैं। यदि उनकी मांग पूरी नहीं करके उनका शोषण किया जा रहा है। प्रदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में एचकेआरएनएल के वार्ड सर्वेंट और सफाई कर्मचारियों के जबरन ट्रांसफर पर तुरंत रोक लगाना और 5 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के तहत पक्की नौकरी की गारंटी देना शामिल है। इसके साथ ही मेवात, गुरुग्राम, फतेहाबाद, भिवानी और हिसार जिलों के कर्मचारियों का अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 तक का रुका वेतन तुरंत जारी करने और हर महीने की 7 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित किया जाए। तकनीकी कर्मचारियों को लेवल-3 में अपग्रेड करने, सभी को समान वर्दी व धुलाई भत्ता देने, जोखिम और पोस्टमार्टम भत्ता लागू करने और कैशलेस इलाज के लिए तुरंत आयुष्मान या चिरायु कार्ड बनाया जाए। कामकाज की स्थिति में सुधार के लिए हर महीने सिर्फ एक छुट्टी की पाबंदी को हटाकर नियमित कर्मचारियों की तरह एलटीसी, ग्रेच्युटी और चाइल्ड एडॉप्शन लीव लागू करने की मांग की गई है। इसके अलावा अस्पतालों में 10-12 घंटे की थकाऊ शिफ्ट बंद करने, खाली पद भरने, मनचाहा ट्रांसफर नीति लागू करने, रोहतक में रुके ईपीएफ मामलों का निपटारा करने और दिवंगत कर्मचारी के परिवार को तुरंत मुआवजा देने की मांग की गई। सेवा से रिटायर्ड होने पर कर्मचारी को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि और विदाई समारोह के लिए 21,000 रुपये देने की मांग की।

#ContractualHealthWorkersStagedAProtest #AccusingTheChiefMinisterOfRenegingOnPromises. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 13:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन #ContractualHealthWorkersStagedAProtest #AccusingTheChiefMinisterOfRenegingOnPromises. #VaranasiLiveNews