Rishikesh News: उपभोक्ताओं को मिलेगा तीन महीने का राशन
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में जुलाई माह से गेहूं, चावल के साथ नमक का भी वितरण किया जाएगा। उपभोक्ताओं को जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन महीनों का राशन एक साथ दिया जाएगा। इसके लिए पूर्ति विभाग की ओर तैयारी पूरी कर दी गई है। राशन डीलरों ने दो जुलाई से अपनी दुकान का राशन गोदामों से उठाना शुरू कर दिया गया है। कई दुकानों में ईपोएस मशीनों में फीडिंग न होने के कारण डीलर राशन का वितरण नहीं कर पा रहे हैं। जिसके कारण उपभोक्ताओं को दुकानों से खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा हैं।वहीं राशन डीलरों को 6 माह का लाभांश भी नहीं मिल पाया है। लाभांश के लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाए गए, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि दो या तीन दिन के अंदर सभी दुकानों पर राशन का वितरण करवा दिया जाएगा। अगले सप्ताह में राशन डीलरों को बकाया लाभांश वितरित कर दिया जाएगा।
#ConsumersWillReceiveThreeMonths'Rations. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 02:36 IST
Rishikesh News: उपभोक्ताओं को मिलेगा तीन महीने का राशन #ConsumersWillReceiveThreeMonths'Rations. #VaranasiLiveNews
