Roorkee News: नए थाना भवन के पास 260 मीटर नाले का निर्माण शुरू

नगर पंचायत की ओर से जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थाने के नए भवन के पास 260 मीटर लंबे नाले के निर्माण का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने फीता काटकर किया।अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद और अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिरान कलियर में लंबे समय से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई थी जिससे खासकर बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती थी और कई बार गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता था जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।साथ ही गंदे पानी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता था। उन्होंने बताया कि इस नाले के निर्माण के बाद करीब आधे कलियर क्षेत्र की जल निकासी इसी के माध्यम से होगी जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नगर पंचायत का लक्ष्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना है। इस दौरान राशिद गुलजार, मौसम, इसरार शरीफ, रोशन, राशिद, शफकत, इंतजार राणा, शहजाद, गुलजार चौधरी, तस्वर, हनीफ आदि मौजूद रहे।

#ConstructionOf260MeterDrainStartedNearTheNewPoliceStationBuilding #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: नए थाना भवन के पास 260 मीटर नाले का निर्माण शुरू #ConstructionOf260MeterDrainStartedNearTheNewPoliceStationBuilding #VaranasiLiveNews