कल होगा केरल के नए CM का एलान: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी जानकारी; कई दौर की बैठक के बाद मंथन पूरा
केरल में नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी सभी चर्चाएं और आंतरिक बैठकें पूरी कर ली हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि इस मुद्दे पर अब अंतिम निर्णय कल घोषित किया जाएगा। जयराम रमेश ने कहा कि केरल कांग्रेस विधायक दल (CLP) के सदस्यों की मंजूरी के बाद पार्टी हाईकमान ने सभी जरूरी विचार-विमर्श पूरे कर लिए हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कल सार्वजनिक रूप से की जाएगी। इसके साथ ही केरल की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने की संभावना है। सीएलपी की मंजूरी के बाद हाईकमान का फैसला कांग्रेस नेतृत्व के अनुसार, केरल में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी के भीतर व्यापक चर्चा हुई है। अब यह निर्णय पूरी तरह अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पार्टी का कहना है कि सभी संबंधित नेताओं से विचार-विमर्श के बाद एक नाम पर अंतिम सहमति बनाई गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कल की जाएगी।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 15:01 IST
कल होगा केरल के नए CM का एलान: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी जानकारी; कई दौर की बैठक के बाद मंथन पूरा #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
