Shahjahanpur News: स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, एक्सईएन को दिया ज्ञापन

उपभोक्ता की बिना अनुमति के पोस्टपेड से प्रीपेड किए मीटरों को बदले जाने की मांगसंवाद न्यूज एजेंसीतिलहर। शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को कांग्रेस ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक्सईएन को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर लगाने पर एतराज जताया।ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह तिलहर में उपभोक्ताओं की बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे आम लोग परेशान हैं। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। इसमें वास्तविक खपत के मुकाबले कई गुना अधिक बिल भेजे जा रहे हैं।नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. आलम खान ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि उपभोक्ता की अनुमति के बिना पोस्टपेड से प्रीपेड किए मीटरों को बदला जाए। चेतावनी दी कि 20 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को हटाकर विभागीय कार्यालय में जमा किया जाएगा।प्रदर्शन में जावेद आलम खान, राशिद अली खान, मोहम्मद असलम, मुश्ताक अली, राम सिंह, प्रमोद शर्मा, मोहित शर्मा, इरशाद अली, रिजवान अहमद आदि शामिल रहे।

#CongressStagesProtestAgainstSmartMeters;SubmitsMemorandumToXEN #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, एक्सईएन को दिया ज्ञापन #CongressStagesProtestAgainstSmartMeters;SubmitsMemorandumToXEN #VaranasiLiveNews