आज भोपाल पहुंचेगी कांग्रेस की साइकिल यात्राः पुराने शहर का ट्रैफिक बदलेगा,रॉयल मार्केट से एलबीएस तक रास्ता बंद
कांग्रेस की इंदौर से निकाली साइकिल यात्रा बुधवार को भोपाल पहुंचेगी। यात्रा और रॉयल मार्केट में प्रस्तावित आमसभा के चलते पुराने शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकी या दूसरे मार्गों पर मोड़ी जाएगी। यातायात पुलिस के अनुसार, यात्रा चिरायु कॉलेज से बैरागढ़, लालघाटी और कोहेफिजा होते हुए रॉयल मार्केट पहुंचेगी। इस दौरान रॉयल मार्केट से तीन मोहरा होते हुए एलबीएस अस्पताल तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। अस्पतालों वाले रास्ते पर रैली रॉयल मार्केट और मोतिया तालाब क्षेत्र में कई निजी अस्पताल हैं। हमीदिया अस्पताल की ओर जाने वाले लोगों की आवाजाही भी इसी क्षेत्र से होती है। ऐसे में दोपहर बाद मरीजों, उनके परिजनों और आम वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने रॉयल मार्केट से ताजुल मसाजिद की सीढ़ियों तक बैरिकेडिंग की तैयारी की है। पुलिस का दावा है कि मरीजों और एंबुलेंस के लिए आपात रास्ता खुला रखा जाएगा। इन इलाकों से आने वाले वाहन होंगे डायवर्ट लालघाटी, कोहेफिजा, जीएडी चौराहा, मोती मस्जिद, कर्फ्यू वाली माता मंदिर और शाहजहांनाबाद की ओर से रॉयल मार्केट जाने वाले भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। लालघाटी की ओर से आने वाले वाहन चालकों को वीआईपी रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग ताजुल मसाजिद परिसर में तय की गई है। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में छह दिन से तेज बारिश पर ब्रेक, बढ़ने लगा तापमान, बारिश 7 प्रतिशत पिछड़ी चार जगहों पर अनुमति नहीं, आखिर मोतिया तालाब रोड तय कांग्रेस ने प्रदर्शन के लिए पुरानी विधानसभा मैदान को पहली पसंद बताते हुए रेतघाट तिराहा, लिली चौराहा और रंगमहल चौराहा का विकल्प दिया था। पुलिस ने इन स्थानों पर अनुमति नहीं दी। इसके बाद मोतिया तालाब रोड को प्रदर्शन स्थल तय किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के अनुसार, नए स्थान के लिए पार्टी को दोबारा आवेदन देना पड़ा। पुलिस का कहना था कि पहले आवेदन में मोतिया तालाब रोड का उल्लेख नहीं था। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक, यात्रा इंदौर की ओर से भोपाल आ रही है, इसलिए मोतिया तालाब रोड का चयन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान यातायात दूसरे रास्तों पर मोड़ा जाएगा और एंबुलेंस व मरीजों के लिए आपात मार्ग उपलब्ध रहेगा।
#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 08:57 IST
आज भोपाल पहुंचेगी कांग्रेस की साइकिल यात्राः पुराने शहर का ट्रैफिक बदलेगा,रॉयल मार्केट से एलबीएस तक रास्ता बंद #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
