Una News: गगरेट में कांग्रेस का प्रदर्शन, अनिल डडवाल की रिहाई की उठाई मांग

गगरेट (ऊना)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल डडवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे जाने को लेकर गगरेट में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।ब्लॉक कांग्रेस गगरेट के कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए सेवादल के प्रदेश महासचिव सोहराब कालिया की अगुवाई में एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और दिल्ली पुलिस के डीजीपी को ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने अनिल डडवाल को तुरंत रिहा करने की मांग उठाते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती रही हैं लेकिन उन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जबकि अनिल डडवाल के मामले में त्वरित कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।ब्लॉक कांग्रेस गगरेट के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि अनिल पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता हैं, जो हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से रखते आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भी कई बार आपत्तिजनक पोस्ट डाली गईं लेकिन उन पर दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अनिल डडवाल को रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस मौके पर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सरोज शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अश्विनी ठाकुर, पूर्व पार्षद नरेंद्र राणा, आशीष शर्मा, मधुसूदन जसवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 20, 2026, 00:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: गगरेट में कांग्रेस का प्रदर्शन, अनिल डडवाल की रिहाई की उठाई मांग #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews