Rajya Sabha: कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता, कहा- सरकार जल्द नीति बनाएं
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को सरकार से ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए एक नीति लाने का आग्रह किया। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने और व्यक्तियों की छवि खराब करने के लिए सरकार कीऔर सेकोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। हाल ही में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए, जिसमें तीन किशोरियों ने एक कोरियाई ऑनलाइन गेम के प्रभाव में आकर आत्महत्या कर ली थी।उन्होंने मांग की कि सरकार को झूठ और गलत जानकारी फैलाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर जिम्मेदारी तय करने के लिए एक नीति बनानी चाहिए। यह भी पढ़ें-Tamil Nadu: 'मित्र दलों से जारी है गठबंधन पर बातचीत'; DMDK नेता प्रेमलता विजयकांत बोलीं- सही समय पर होगा एलान इसका जिम्मेदारी किसकी शुक्ला ने सवाल उठाया "डिजिटल भ्रम, अवास्तविक अपेक्षाओं और ऑनलाइन दबाव के कारण टूट चुके किशोर की मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने की जिम्मेदारी किसकी है" वहीं, अन्य सांंसदों ने कई अन्य मुद्दे भी उठाए । इसके साथ ही संबंधित मंत्रालयों से कार्रवाई की मांग की, जिनमें डब्ल्यूएचओ के अनुरूप शिक्षक प्रशिक्षण की आवश्यकता, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बुनियादी ढांचा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने के लिए मणिपुर में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करना शामिल है। दिव्यांग बच्चोंको पढ़ाने वालेशिक्षकों की कमी से संबंधित सवाल पूछे समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने भारत में योग्य विशेष आवश्यकता वाले शिक्षकों की भारी कमी को उजागर किया और कहा कि यह लाखों दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में एक दैनिक संघर्ष बन गया है। बच्चन ने कहा कि वर्तमान में, सीखने की अक्षमता वाले 50 प्रतिशत बच्चे कक्षा 10 पूरी करने से पहले ही स्कूल छोड़ देते हैं।देश भर के स्कूलों में डिस्लेक्सिया जैसी विशेष जरूरतों वाले प्रत्येक 18 से 20 छात्रों के लिए केवल एक पंजीकृत विशेष शिक्षक ही नामांकित है। उनके अनुसार, डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रत्येक 20 छात्रों के लिए पांच से छह प्रशिक्षित शिक्षकों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, "सरकार से मेरा अनुरोध है कि कृपया डब्ल्यूएचओ के अनुरूप शिक्षक प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दें ताकि प्रारंभिक जांच और अनुरूप सहायता प्रदान की जा सके, जिससे साक्षरता दर और आर्थिक उत्पादकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ मानवीय क्षमता का भी विकास हो सके।" यह भी पढ़ें-कर्नाटक में नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन: पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहेंगे सिद्धारमैया, हाईकमान का स्पष्ट संकेत मणिपुर में कोई बड़ा औद्योगिक कॉर्पोरेट घराना मणिपुर से भाजपा सदस्य महाराजा सनजाओबा लीशेंबा ने इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल या गारमेंट उद्योगों में असेंबली यूनिट स्थापित करने की आवश्यकता पर सवाल पूछा। उन्होंनेकहा कि मणिपुर में कोई बड़ा औद्योगिक कॉर्पोरेट घराना नहीं है।राज्य में बहुत कम मध्यम उद्यम कार्यरत हैं। लीशेंबा ने कहा कि राज्य में उत्पादक आयु वर्ग और शिक्षित युवाओं के बीच बेरोजगारी व्यापक रूप से फैली हुई है, जबकि दूसरी ओर, मणिपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर और अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त युवाओं की प्रचुरता है। उन्होंने मांग की, "इस युवा शिक्षित पीढ़ी की रोजगार संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए, केंद्र सरकार से राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की असेंबली इकाइयों को मंजूरी देने का आग्रह करता हूं।" कंपनी कानून में संशोधन की मांग की ओडिशा के सुजीत कुमार सहित अन्य भाजपा सांसदों ने देश में कॉर्पोरेट अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कंपनी कानून में संशोधन की मांग की, जबकि सिक्किम के दोरजी शेरिंग लेपचा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कठोर मानदंडों में ढील देने की मांग की ताकि राज्य के दूरस्थ और कम आबादी वाले गांवों को सड़क संपर्क प्रदान किया जा सके। हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने सरकार से चंबा-किलर सड़क को रणनीतिक रक्षा मार्ग घोषित करने का आग्रह किया ताकि सीमा पर तैयारियों को मजबूत किया जा सके।पांगी घाटी जैसे दूरदराज के क्षेत्रों से संपर्क स्थापित किया जा सके।
#IndiaNews #National #RajeevShukla #RajyaSabha #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 14:59 IST
Rajya Sabha: कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता, कहा- सरकार जल्द नीति बनाएं #IndiaNews #National #RajeevShukla #RajyaSabha #VaranasiLiveNews
