बेदखली का खतरा: विधायक बेहड़ ने उठाई पुरानी आबादियों को मालिकाना हक देने की मांग, इन दस इलाकों का किया जिक्र

कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने राज्य की पुरानी आबादियों और वन गांवों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को भूमि अधिकार के मामले में सभी क्षेत्रों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए और वर्षों से बसे लोगों को भी वैध स्वामित्व का अधिकार मिलना चाहिए। शनिवार को प्रेस वार्ता कर बेहड़ ने कहा कि सरकार ने नैनीताल के बिंदुखत्ता और देहरादून के बागझाल क्षेत्र के लिए मालिकाना हक देने की दिशा में पहल की है, लेकिन प्रदेश के कई अन्य पुराने क्षेत्र अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। उन्होंने पंतनगर की संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, नगला खुरपिया फार्म, गुलरजोज, मुन्सयारी तथा किच्छा के सूर्य नगर, नजीबाबाद, धौराडाम, भूड़ा गौरी और चंदन नगर समेत अन्य आबादियों को भी योजना में शामिल करने की मांग की। बेहड़ ने कहा कि इन क्षेत्रों के लोगों को मालिकाना हक या पट्टे नहीं मिलने से भविष्य में बेदखली का खतरा बना रहेगा। उन्होंने किसानों की समस्याओं का भी जिक्र करते हुए वर्ग-4 की भूमि पर खेती करने वालों को स्वामित्व अधिकार देने, यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

#CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UttarakhandTodayNews #RudrapurNews #MlaTilakrajBehad #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बेदखली का खतरा: विधायक बेहड़ ने उठाई पुरानी आबादियों को मालिकाना हक देने की मांग, इन दस इलाकों का किया जिक्र #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UttarakhandTodayNews #RudrapurNews #MlaTilakrajBehad #VaranasiLiveNews