भावना पांडे से ठगी का मामला: पद मिला न टिकट, जेब गई कट; अभी शर्म लिहाज और डर के साए में कई और नेता
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आए तो सत्तारूढ़ पार्टी में जश्न का माहौल था। इन नतीजों में कांग्रेस के पास जश्न मनाने जैसा कुछ नहीं था लेकिन एकाएक हलचल शुरू हो गई। खबर पता चली कि कोई यहां आया और टिकट व पद बांटने के नाम पर पार्टी के नेताओं को ठगकर चला गया। खुद को सक्रिय कांग्रेसी बताने वालीं भावना पांडे तो अपने साथ हुई ठगी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गईं। जबकि, कई अभी ऐसे हैं जो शर्म लिहाज के दायरे को तोड़ नहीं पा रहे हैं। कुछ को शायद यह भी लग रहा है कि रुपयों का हिसाब कहीं एजेंसियों ने मांग लिया तो अलग संकट खड़ा हो जाएगा। दरअसल, देश में अगले विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की भी बारी है। इसे लेकर पार्टियों के बड़े नेता अपने नेताओं की सक्रियता को परखने के लिए दौरे भी कर चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी पिछले दिनों नेताओं की तैयारियों की टोह लेने के लिए आई थीं। जाहिर है कांग्रेस पार्टी में अंदरखाने दावे ठोकने की मुहिम शुरू हो गई है। कई नेताओं ने मेले पर्वों की शुभकामनाएं देने के लिए पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। नेता कितनी तैयारी कर रहे हैं इसका नतीजा तो सालभर बाद चुनाव परिणामों से ही पता चल पाता है लेकिन एक व्यक्ति है जो अपनी पौ बारह इन तैयारियों के बीच ही कर गया। पंजाब का गौरव इन सब गतिविधियों पर निगरानी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कई नेताओं को पार्टी में ऊंचे पद दिलाने का झांसा दिया। इसके अलावा प्रमुख विधानसभाओं के टिकट दिलाने की बात भी कही। कोई कुछ कहता तो राहुल गांधी की नाराजगी की बात कहते हुए उसे चुप करा देता। Dehradun:राहुल गांधी के पीए बताकर महिला से25 लाख रुपये की ठगी,राजनीतिक लाभ दिलाने का दिया आश्वासन
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #Congress #Fraud #BhavnaPandey #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 23:41 IST
भावना पांडे से ठगी का मामला: पद मिला न टिकट, जेब गई कट; अभी शर्म लिहाज और डर के साए में कई और नेता #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #Congress #Fraud #BhavnaPandey #VaranasiLiveNews
