Kushinagar News: दुष्कर्म की शिकार किशोरी की हालत बिगड़ी, आरोपी फरार

खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर चाकू दिखाकर छेड़खानी नहीं बल्कि दुष्कर्म किया गया था। पहले लोकलाज के कारण परिजनों ने छेड़खानी की तहरीर दी थी, लेकिन किशोरी की तबीयत बिगड़ने और चिकित्सकीय जांच के बाद पुलिस दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की तैयारी में है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।बताया जा रहा है कि 24 मई की रात करीब 11 बजे दो बच्चों का पिता सोनू साहनी चाकू लेकर घर में घुस गया। किशोरी अपने दो छोटे भाइयों के साथ सो रही थी। पीड़िता की मां की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि पिता परदेश में रहते हैं। घर की देखभाल करने वाली बुजुर्ग दादी आंख के इलाज के लिए नेपाल गई थीं।आरोप है कि किशोरी को सोनू जबरन गैलरी में ले गया, उसका मुंह बांध कर दुष्कर्म किया। बच्चों और किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों का आता देख आरोपी जान से मारने और भाइयों की हत्या की धमकी देते हुए भाग गया। बुधवार को रक्तस्राव होने पर परिजन उसे तुर्कहा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है, जिससे परिवार भयभीत है। लोकलाज और डर के कारण पहले केवल दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की तहरीर दी गई थी। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि आरोपी सोनू साहनी के खिलाफ मिले तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का प्राथमिकी दर्ज की है।

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: दुष्कर्म की शिकार किशोरी की हालत बिगड़ी, आरोपी फरार #KushinagarNews #VaranasiLiveNews