सोलन-सुबाथू मार्ग एवं शामती बाइपास की स्थिति खस्ता, सरकार मौन : शैलेंद्र
चार विधानसभा क्षेत्रों और दो जिलों को जोड़ती है यह महत्वपूर्ण सड़क बदहाल स्थिति पर सरकार के झूठे बहाने अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा सड़क की हालत को सुधारें संवाद न्यूज एजेंसीसोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल लंबे समय से सोलन-सुबाथू मार्ग एवं शामती बाइपास मार्ग की खस्ता हालत को लेकर लगातार सरकार का ध्यान आकर्षित कर रही है। भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि इसी क्रम में 23 फरवरी को भाजपा सोलन शहरी मंडल ने एक विशाल धरना-प्रदर्शन कर सरकार को चेताया था। धरने के उसी दिन सड़क पर कार्य शुरू किया गया, लेकिन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह कार्य मात्र दो दिन चलने के बाद बंद कर दिया गया।उन्होंने कहा कि इसके बाद सरकार और विभाग द्वारा लगातार बहाने बनाए जाते रहे। पहले कहा गया कि सर्दियों के कारण कार्य संभव नहीं है, मौसम अनुकूल होते ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जब मौसम अनुकूल हुआ तो कहा गया कि तारकोल उपलब्ध नहीं है। तारकोल उपलब्ध होने के बाद नया बहाना बनाया गया कि डीजल नहीं मिल रहा है। सरकार लगातार झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि थोड़ी सी बारिश होने पर भी लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। यह सड़क चार विधानसभा क्षेत्रों और दो जिलों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, फिर भी संबंधित जनप्रतिनिधियों और विधायकों की चुप्पी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।भाजपा सोलन शहरी मंडल ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि बहानेबाजी की सड़क बनाना बंद करें और धरातल पर वास्तविक सड़क निर्माण कार्य तुरंत प्रारंभ कर जनता को राहत प्रदान करे। यदि शीघ्र कार्य शुरू नहीं किया गया तो भाजपा जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग की होगी।
#ConditionOfSolan-SubathuRoadAndShamtiBypassDeplorable;GovernmentRemainsSilent:Shailendra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 13:40 IST
सोलन-सुबाथू मार्ग एवं शामती बाइपास की स्थिति खस्ता, सरकार मौन : शैलेंद्र #ConditionOfSolan-SubathuRoadAndShamtiBypassDeplorable;GovernmentRemainsSilent:Shailendra #VaranasiLiveNews
