Varanasi News: डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से चिंतित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बुलाई आपात बैठक, लिया ये फैसला
देशभर में लगातार बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल के दाम को लेकर ट्रांसपोर्टर चिंतित हैं। बृहस्पतिवार को वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाई। दोनों ही संगठनों ने निर्णय लिया कि जल और पेट्रोल की कीमतों में भारी वृद्धि को देखते हुए माल ढुलाई के भाड़े में 15 से 20% की वृद्धि की जाएगी। यह बदलाव 1 जून से लागू होगा। वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में चांदपुर लहरतारा कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य मुद्दा वर्तमान में डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से संबंधित रहा। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने के साथ साथ उसकी उपलब्धता भी कम होने से गाड़ी वालों को काफी नुकसान हो रहा है जिसकी वजह से कई गाड़ी मालिकों ने अपनी अपनी गाडिया खड़ी कर दी हैं। जिससे माल परिवहन पर काफी दिक्कत आ रही है। भारत के ट्रक मालिक में से लगभग 70% छोटे ऑपरेटर्स हैं। ट्रक चलाने में कुल खर्च का लगभग 45% हिस्सा अकेले डीजल में खर्च होता है। इस प्रकार लगातार डीजल की बेतहासा बढ़ोतत्तरी का बोझ ट्रांसपोर्टर या गाड़ी मालिक उठाने की स्थिति में नहीं है। बैठक में सर्वसम्मति से वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मंडल प्रभारी सूर्यमणि तिवारी ने संयुक्त यह निर्णय लिया कि मुख्य रूप से लोकल कम दूरी के भाड़े में 20% और ज्यादा दूरी के भाड़े में 15% की बढ़ोतरी की जाएगी। इसे भी पढ़ें; Varanasi News: युवती पर कमेंट करने को लेकर कार गैराज मिस्त्री को पीटा, हुई मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप उधर वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता रविंद्र कुमार सिंह ने की। महामंत्री अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि नई दरें 1 जून से वाराणसी से पूर्वांचल के सभी जिलों गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र सहित समस्त क्षेत्रों में भेजे जाने वाले माल पर लागू होंगी। संशोधित भाड़ा सूची 30 मई तक सभी ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर उपलब्ध करा दी जाएगी। बैठक में संरसक्षक सुनील कपूर, महामंत्री श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, तारा शंकर वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, उमेद सिंह, वीरेंद्र सिंह, जे पी अग्रवाल, सचिन सूरी, मुकेश तिवारी, कौशल, प्रमोद तिवारी रहे।
#CityStates #Varanasi #PetrolPriceVaranasi #VaranasiNews #DieselAndPetrolPrice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 20:09 IST
Varanasi News: डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से चिंतित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बुलाई आपात बैठक, लिया ये फैसला #CityStates #Varanasi #PetrolPriceVaranasi #VaranasiNews #DieselAndPetrolPrice #VaranasiLiveNews
