सब-स्टेशन का काम पूरा होने से सुधरेगी बिजली व्यवस्था : गोमा
पंचरुखी (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि पंचरुखी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्थापित किए जा रहे 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने रविवार को गदियाड़ा ग्राम पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनीं।खेल मंत्री ने बताया कि पलम क्षेत्र की 13 पंचायतों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति प्रदान करने के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ी पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है, जिसे जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की और गदियाड़ा में बच्चों के मनोरंजन के लिए एक पार्क बनाने का भी ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने पिछले लगभग दस वर्षों से लंबित पड़ी सड़क के पक्का होने पर मंत्री यादविंद्र गोमा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 20:08 IST
सब-स्टेशन का काम पूरा होने से सुधरेगी बिजली व्यवस्था : गोमा #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
