Kullu News: 48 घंटे के लिए शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

संवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर के चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न करवाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाई रखी जाएगी। इसके के लिए कुल्लू उपमंडल के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।एसडीएम निशांत कुमार ने कहा कि 17 मई को होने वाले मतदान और मतगणना प्रक्रिया की समाप्ति तक ड्राई-डे प्रभावी रहेगा। उपमंडल की क्षेत्रीय सीमा के भीतर किसी भी प्रकार की शराब या नशीले पदार्थों की बिक्री, वितरण और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस कदम का उद्देश्य मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन या प्रभाव से बचाना और चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

#CompleteBanOnSaleOfLiquorFor48Hours #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: 48 घंटे के लिए शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध #CompleteBanOnSaleOfLiquorFor48Hours #VaranasiLiveNews