Panipat News: समाधान शिविर में पहुंचीं पानी, तारों की शिकायतें

इसराना। उपमंडल कार्यालय में आयोजित जनता समस्या समाधान शिविर में वीरवार को विभिन्न विभागों से संबंधित चार शिकायतें दर्ज की गईं। गंदे पानी और ढीले तारों की शिकायतों के साथ फैमिली आईडी समस्याएं प्रमुख रहीं। सबसे प्रमुख शिकायत इसराना निवासी हेमराज ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जौंधन कलां रोड पर पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन चार स्थानों से लंबे समय से लीकेज है। इससे एक ओर पानी की भारी बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों के घरों में दूषित और गंदा पानी पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।दूसरी शिकायत जौंधन कलां के किसान कुलदीप ने दी। उन्होंने बताया कि उनके खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। धान रोपाई के सीजन में इससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है और करंट लगने का खतरा भी बना हुआ है। बुआना लाखु निवासी सावन ने फैमिली आईडी में अनावश्यक रूप से जुड़े एक नाम को हटवाने की मांग की। वहीं, मतलौडा निवासी अक्षय ने फैमिली आईडी में दर्ज गलत आय संबंधी जानकारी को ठीक करवाने के लिए आवेदन दिया। संवाद

#ComplaintsRegardingWaterAndPowerLinesReceivedAtTheGrievanceRedressalCamp. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: समाधान शिविर में पहुंचीं पानी, तारों की शिकायतें #ComplaintsRegardingWaterAndPowerLinesReceivedAtTheGrievanceRedressalCamp. #VaranasiLiveNews