Shimla: संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा, हिमाचल दिवस पर भी पेंशनरों के हाथ खाली, न डीए मिला और न ही एरियर

हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन में प्रदेश के पेंशनरों की मांगों को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं होने से पेंशनरों में गहरी निराशा है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन संबोधन में उनकी प्रमुख मांगों का कोई उल्लेख नहीं किया गया। समिति के अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा ने कहा कि छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों को लेकर पेंशनर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा की भी उम्मीद थी, लेकिन इस पर भी कोई निर्णय सामने नहीं आया। चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों को एरियर देने की बात भी पहले से ही वित्तीय वर्ष में निर्धारित है, ऐसे में इसे नई घोषणा नहीं माना जा सकता। संयुक्त संघर्ष समिति ने यह भी याद दिलाया कि मुख्यमंत्री की ओर से पेंशनर संगठनों के साथ 10 दिनों के भीतर सचिवालय में बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। समिति ने सरकार से मांग की है कि 14 सूत्रीय मांग पत्र पर जल्द से जल्द बैठक बुलाकर सभी लंबित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाए, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हो सके।

#CityStates #Shimla #Pensioners #HimachalNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla: संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा, हिमाचल दिवस पर भी पेंशनरों के हाथ खाली, न डीए मिला और न ही एरियर #CityStates #Shimla #Pensioners #HimachalNews #VaranasiLiveNews