Varanasi News: कमिश्नर ने अफसरों-कर्मचारियों को दी 100 ई-स्कूटी, रोज 400 लीटर पेट्रोल की बचत; जानें खास
VDA Varanasi:वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीन मोबिलिटी अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत कमिश्नर एस राजलिंगम ने वीडीए के अधिकारियों, कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों को इलेक्ट्रिक ई-स्कूटी वितरित की। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को पेट्रोल-डीजल आधारित वाहनों के बजाय ई-वाहनों के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर एस राजलिंगम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ती ईंधन कीमतों और ऊर्जा संकट को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि वीडीए की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित होगी। बढ़ती पेट्रोल और डीजल कीमतों के बीच ई-वाहन कम खर्चीले और सुविधाजनक विकल्प बनकर उभर रहे हैं।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 14:33 IST
Varanasi News: कमिश्नर ने अफसरों-कर्मचारियों को दी 100 ई-स्कूटी, रोज 400 लीटर पेट्रोल की बचत; जानें खास #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
