Rajasthan: महंगाई का झटका! राजस्थान में कॉमर्शियल सिलिंडर फिर हुआ महंगा, छह महीने में दाम दोगुने के करीब
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ऊर्जा बाजार में लगातार बढ़ रही कीमतों का असर अब देश के एलपीजी उपभोक्ताओं पर भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार रात एलपीजी गैस की कीमतों की समीक्षा करने के बाद एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। राजस्थान में 42 रुपये बढ़े कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार, कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 42 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद राजस्थान में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर, जो अब तक 3099 रुपये में मिल रहा था, उसकी कीमत बढ़कर 3141 रुपये हो गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को राहत, रसोई गैस के दाम स्थिर हालांकि आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कंपनियों ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत राजस्थान में 916.50 रुपये पर स्थिर रखी गई है। इसके अलावा अन्य घरेलू श्रेणी के सिलिंडरों की दरों में भी कोई संशोधन नहीं किया गया है। होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर बढ़ेगा बोझ कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, मिठाई दुकानों और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़ रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि गैस की लागत बढ़ने से परिचालन खर्च में वृद्धि हो रही है, जिसका प्रभाव वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। छह महीने में कहां से कहां पहुंच गई कीमत आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2026 में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल सिलिंडर 1608 रुपये में उपलब्ध था, जो अब बढ़कर 3141 रुपये तक पहुंच गया है। जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49.50 रुपये, मार्च में 141.50 रुपये, अप्रैल में 195 रुपये, मई में 993 रुपये और जून में 42 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये भी पढ़ें:JEE Advanced 2026 में कोटा का जलवा बरकरार! AIR-1 और AIR-2 दोनों शहर के नाम, तीसरी बार रचा इतिहास आने वाले महीनों में और बढ़ सकती हैं कीमतें लगातार बढ़ती कीमतों ने व्यापारिक उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। उद्योग और व्यापार से जुड़े संगठनों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी का दौर जारी रहा, तो आने वाले महीनों में कॉमर्शियल एलपीजी और महंगी हो सकती है।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurNews #LpgCylinderExpensive #CommercialLpgCylinder #RajasthanGasPrice #19KgCylinder #Rs3141Cylinder #LpgPriceHike #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 07:46 IST
Rajasthan: महंगाई का झटका! राजस्थान में कॉमर्शियल सिलिंडर फिर हुआ महंगा, छह महीने में दाम दोगुने के करीब #CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurNews #LpgCylinderExpensive #CommercialLpgCylinder #RajasthanGasPrice #19KgCylinder #Rs3141Cylinder #LpgPriceHike #VaranasiLiveNews
