एमपी में ठंड का अटैक: पारा 5.2 डिग्री पर पहुंचा,चार जिलों में शीतलहर का अलर्ट,अगले 5 दिन में और गिरेगा तापमान

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर अब तेज होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश के तापमान में गिरावट ला दी है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के 11 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार को चार जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम का असर अभी और बढ़ने के आसार हैं। विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। ऐसा हुआ तो प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। सुबह धुंध और दिन में ठंडी हवाओं का असर भी बना रहेगा। चार जिलों में शीतलहर, सोमवार को दो जिलों में असर मौसम विभाग ने रविवार को दमोह, कटनी, उमरिया और शहडोल में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को दमोह और कटनी में ठंडी हवाओं का असर रहेगा। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। करौंदी के बाद दमोह में सबसे ज्यादा ठंड प्रदेश में ठंड का असर कितना बढ़ चुका है, इसका अंदाजा रात के तापमान से लगाया जा सकता है। करौंदी में पारा 5.2 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि दमोह में 6 डिग्री दर्ज हुआ। कल्याणपुर में 6.2, अमरकंटक में 7.3, रीवा में 8, जबलपुर में 8.6 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा खजुराहो और उमरिया में 9.4, मलाजखंड में 9.5, नौगांव में 9.6 और मंडला में 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कुल 35 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में बढ़ा पारा, लेकिन ठंड से राहत की उम्मीद कम भोपाल में बीती रात न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे एक रात पहले यह 8.6 डिग्री था। यानी एक ही रात में पारे में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राहत कितने दिन टिकेगी, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। इस सीजन में भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह तापमान 23-24 नवंबर की रात दर्ज किया गया था। नवंबर में इससे पहले 17 नवंबर 2025 को पारा 5.2 डिग्री तक गिरा था। वहीं, 29 नवंबर को 8.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। वर्ष 2018 से 2023 के बीच नवंबर में न्यूनतम तापमान 10.2 से 13.8 डिग्री के बीच रहा था। ठंड के चलते भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग भी बढ़ाई गई है। यह भी पढ़ें-कांग्रेस में अब पद नहीं, काम का हिसाब होगा: जीतू पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों से मांगी संगठन की रिपोर्ट ग्वालियर में 3 और उज्जैन में 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है पारा नवंबर में अभी ठंड का सबसे तेज दौर आना बाकी हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का सीधा असर पड़ता है। ऐसे में यहां तापमान में और गिरावट की संभावना है। ग्वालियर में नवंबर के महीने में 57 साल पहले न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर में पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का भी ट्रेंड रहा है। इस बार महीने की शुरुआत में बारिश का अलर्ट रहा, जबकि तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणालियों की सक्रियता से बारिश की संभावना बन सकती है।

#CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Bhind #Morena #Sehore #Rewa #Satna #Sagar #Umaria #Balaghat #Dindori #Jabalpur #Chhindwara #Chhatarpur #Shivpuri #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 07:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एमपी में ठंड का अटैक: पारा 5.2 डिग्री पर पहुंचा,चार जिलों में शीतलहर का अलर्ट,अगले 5 दिन में और गिरेगा तापमान #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Bhind #Morena #Sehore #Rewa #Satna #Sagar #Umaria #Balaghat #Dindori #Jabalpur #Chhindwara #Chhatarpur #Shivpuri #VaranasiLiveNews