Meerut News: सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

- आशाओं का मानदेय व लाभार्थियों की राशि समय पर देने के निर्देशसंवाद न्यूज़ एजेंसीखरखौदा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रामप्रसाद सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक व कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने फार्मेसी में दवाओं के रखरखाव का जायजा लिया और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहली संतान पर पांच हजार रुपये तथा दूसरी संतान पुत्री होने पर छह हजार रुपये की सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय और योजना के लाभार्थियों की सहायता राशि का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#CMOConductedASurpriseInspectionOfTheCHC. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 16:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण #CMOConductedASurpriseInspectionOfTheCHC. #VaranasiLiveNews