मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना: दो साल से नहीं मिला बजट, 58 खेल मैदानों को मिली थी मंजूरी
मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत पिछले दो वित्तीय वर्षों से बजट जारी नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को इस योजना के लिए एक भी रुपया उपलब्ध नहीं करवाया गया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 58 विधानसभा क्षेत्रों में खेल मैदानों के निर्माण को मंजूरी देते हुए कुल 8.69 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। शुक्रवार को विधानसभा में श्री नैना देवीजी के विधायक रणधीर शर्मा के के सवाल का लिखित जवाब देते हुए युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने यह जानकारी दी। सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खुले जिम पार्क की सुविधा के साथ यथासंभव फुटबॉल मैदान के आकार का बहुउद्देशीय खेल मैदान विकसित करना है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #SportsPromotionScheme #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2026, 20:47 IST
मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना: दो साल से नहीं मिला बजट, 58 खेल मैदानों को मिली थी मंजूरी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #SportsPromotionScheme #VaranasiLiveNews
