UP: माध्यमिक स्कूली खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं का सीएम करेंगे सम्मान, शुरू हुई तैयारी
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के स्वर्ण विजेताओं को सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सम्मानित करेंगे। रजत और कांस्य पदक विजेताओं का अपने-अपने जिलों में सम्मान होगा। इसके लिए विभाग ने खिलाड़ियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश सिंह ने जिले के खेल शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालय के पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची मांगी है। खेल शिक्षको को यह जानकारी विभाग के इमेल और व्हाट्स एप पर देनी है। इसके तहत स्वर्ण पदक विजेता छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार, शील्ड, प्रशस्ति-पत्र और मेडल प्रदान करेंगे। पुरस्कार के अंतर्गत नेशनल स्कूल गेम्स के एकल वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को 75 हजार और टीम गेम्स के स्वर्ण विजेताओं को 35 हजार रुपए मिलेंगे। नेशनल स्कूल गेम्स की एकल वर्ग के रजत पदक विजेताओं को 50 हजार और नेशनल स्कूल टीम गेम्स के रजत पदक विजेताओं को 25 हजार रुपए मिलेंगे। नेशनल स्कूल गेम्स एकल वर्ग के कांस्य पदक विजेताओं को 30 हजार और नेशनल स्कूल टीम गेम्स के कांस्य पदक विजेताओं को 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiNewsInHindi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 20:59 IST
UP: माध्यमिक स्कूली खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं का सीएम करेंगे सम्मान, शुरू हुई तैयारी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiNewsInHindi #VaranasiLiveNews
