Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- आरडीजी हिमाचल का हक, लोग नहीं मांग रहे कोई खैरात

सिरमौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सराहां में प्रदेश भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के हितों को भी खत्म कर रही है। पूर्व प्रदेश भाजपा सरकार को केंद्र सरकार की तरफ से 5 वर्षों में 71 हजार करोड़ दिए गए, जबकि 3 वर्षों में कांग्रेस सरकार को मात्र 17 हजार करोड़ रुपये ही मिले हैं। भाजपा यह सोचकर बैठी है कि 2027 में जनता उन्हें पलकों पर बिठाकर सत्तासीन करेगी। लेकिन जो भाजपा पांच गुटों में बंटी हो, वह सत्तासीन कैसे होगी। आरडीजी के लिए हिमाचल के लोग खैरात नहीं मांग रहे हैं, यह हिमाचल का हक है। उन्होंने कहा कि 1952 से प्रदेश को आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) मिलती आई है, जिसे भी अब रोक दिया गया है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों का नुकसान हुआ था। उनके लिए एक बीघा जमीन देने की मांग की गई थी, परंतु केंद्र सरकार से इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है। जबकि पूर्व प्रदेश भाजपा सरकार ने 5 हजार बीघा जमीन को एक करोड़ में दिया गया।

#CityStates #Sirmour #Shimla #HimachalPradesh #HimachalRdg #RevenueDeficitGrantHimachal #CmSukhuRdg #SukhuHimachalRightNotCharity #HimachalRevenueDeficitGrantStopped #RdgHimachalConstitutionalRight #SukhuAttacksBjpRdg #SarahanSirmaurCmSukhuSpeech #16thFinanceCommissionRdgHimachal #Himachal10000CroreLossRdg #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 06:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- आरडीजी हिमाचल का हक, लोग नहीं मांग रहे कोई खैरात #CityStates #Sirmour #Shimla #HimachalPradesh #HimachalRdg #RevenueDeficitGrantHimachal #CmSukhuRdg #SukhuHimachalRightNotCharity #HimachalRevenueDeficitGrantStopped #RdgHimachalConstitutionalRight #SukhuAttacksBjpRdg #SarahanSirmaurCmSukhuSpeech #16thFinanceCommissionRdgHimachal #Himachal10000CroreLossRdg #VaranasiLiveNews