CG News: भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री साय की अपील, खुद भी बचें, जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का भी रखें ध्यान
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से सतर्कता बरतने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ आसपास के जरूरतमंद लोगों और पशु-पक्षियों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां लोगों को लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय या सार्वजनिक स्थानों के आसपास राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें। उनके अनुसार यह छोटा प्रयास भीषण गर्मी में किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी राहत बन सकता है। उन्होंने खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों का ध्यान रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होती दिखाई दे तो उसे तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाकर पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सहायता लें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर, छत, आंगन या दुकान के बाहर पानी से भरा छोटा पात्र रखना भी इस भीषण गर्मी में जीवों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करने का है और सभी को मिलकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
#CityStates #Chhattisgarh #Raipur #VishnuDeoSai #HeatwaveAlertChhattisgarh #RaipurWeatherNews #CmAppealHeatwave #SummerPrecautions #ChhattisgarhHeatwave #OrsAwareness #AnimalCareInSummer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:36 IST
CG News: भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री साय की अपील, खुद भी बचें, जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का भी रखें ध्यान #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #VishnuDeoSai #HeatwaveAlertChhattisgarh #RaipurWeatherNews #CmAppealHeatwave #SummerPrecautions #ChhattisgarhHeatwave #OrsAwareness #AnimalCareInSummer #VaranasiLiveNews
