Varanasi News: 24.50 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, सीडीओ ने किया निरीक्षण
सेवापुरी विकास क्षेत्र के बाराडीह वनस्थली में 24.50 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। जो हर तरह की सुविधाओं से लैस होगा और इसमें नर्सरी से इंटर तक की कक्षाएं यहां संचालित होंगी। जिले में इस तरह के दो विद्यालय बनाए जा रहे हैं। इसमें एक पिंडरा तहसील में तथा दूसरा राजा तालाब तहसील के सेवापुरी ब्लॉक के बाराडीह गांव में बनाया जाएगा। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह ने स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस मॉडल कंपोजिट विद्यालय को बनाने के लिए उक्त गांव की वनस्थली में ग्राम सभा की 2.417 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। उक्त स्थान पर बबूल के ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाए गए हैं। इसे हटाने के लिए सीडीओ ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय यादव ने बताया कि यह विद्यालय सारे सुविधाओं से सुसज्जित होगा नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं यहां संचालित होंगी। इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भोजन, छात्रावास एवं परिवहन की सारी व्यवस्थाएं प्रदान की जाएगी। यह विद्यालय अपने तरह का एक नया विद्यालय होगा। इस विद्यालय में एक साथ 1500 बच्चों के रहने और पढ़ने की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार सेवापुरी शेफाली मौर्य, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनंजय कुमार, लेखपाल नीलम प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 00:15 IST
Varanasi News: 24.50 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, सीडीओ ने किया निरीक्षण #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews
