परमानंद महाराज का संन्यास जयंती समारोह: सीएम धामी ने किया शुभारंभ, चारधाम यात्रा और महिला आरक्षण पर भी बोले
अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेदीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम मेंदेश के कई बड़े संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज शुभ मुहूर्त में गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। उन्होंनेमहिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने की दिशा में ठोस और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया गया, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने इसका विरोध कर अपनी संकीर्ण सोच को उजागर कर दिया। अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का आगाज:खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे
#CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #CmDhami #ParamAnandMaharaj71stSannyasAnniversary #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 10:17 IST
परमानंद महाराज का संन्यास जयंती समारोह: सीएम धामी ने किया शुभारंभ, चारधाम यात्रा और महिला आरक्षण पर भी बोले #CityStates #Dehradun #Haridwar #Uttarakhand #CmDhami #ParamAnandMaharaj71stSannyasAnniversary #VaranasiLiveNews
