सीएम डैशबोर्ड: वाराणसी में डीएम सख्त, कहा- लंबित मामलों का निस्तारण जल्द कराएं अफसर; लापरवाही अक्षम्य

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक और विभागीय ग्रेडिंग की समीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपेक्षित रैंकिंग प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी में शामिल विभागों और इंडिकेटरों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्यों में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध प्रगति के बिना जिले की रैंकिंग में सुधार संभव नहीं है। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि कार्यों के संचालन में लापरवाही के कारण सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

#CityStates #Varanasi #CmDashboard #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम डैशबोर्ड: वाराणसी में डीएम सख्त, कहा- लंबित मामलों का निस्तारण जल्द कराएं अफसर; लापरवाही अक्षम्य #CityStates #Varanasi #CmDashboard #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews