Auraiya News: 11वीं-12वीं के छात्र बनेंगे एआई में एक्सपर्ट

औरैया। आधुनिक तकनीक के इस दौर में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से जारी नए निर्देश के बाद जिले के राजकीय स्कूलों में एआई की अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएगी। इसमें 11वीं और 12वीं के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष बनाया जाएगा।बदलते वैश्विक परिदृश्य और रोजगार के नए अवसरों को देखते हुए स्कूल स्तर पर ही छात्रों को एआई की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके लिए स्कूलों में नियमित समय-सारणी के अलावा विशेष रूप से अतिरिक्त कक्षाएं (एक्स्ट्रा क्लास) लगाई जाएंगी। इन कक्षाओं में छात्रों को एआई के बेसिक कॉन्सेप्ट, कोडिंग और इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों का भी चयन किया जाएगा। जो स्कूलों में पहुंचकर छात्रों को एआई के प्रयोग की बारीकी समझाएंगे।डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि एआई में 11वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों को दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त क्लास देने के लिए विशेषज्ञों का चयन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

#Class11And12StudentsWillBecomeExpertsInAI. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya News: 11वीं-12वीं के छात्र बनेंगे एआई में एक्सपर्ट #Class11And12StudentsWillBecomeExpertsInAI. #VaranasiLiveNews