Noida News: स्कूल के मैदान में बेहोश हुआ 10वीं का छात्र, अस्पताल में मौत
- सेक्टर-132 स्थित निजी स्कूल की घटना, पुलिस अधिकारी बोले-अस्थमा पीड़ित था छात्र माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। सेक्टर-132 स्थित निजी स्कूल में बुधवार दोपहर को 10वीं का छात्र अचानक मैदान में बेहोश होकर गिर पड़ा। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की अचानक हुई मौत से स्कूल में शोक का माहौल है। छात्र के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में छात्र के अस्थमा से पीडि़त होने की बात सामने आई है। कोतवाली सेक्टर-126 के प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि बुधवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई थी। बुधवार दोपहर स्कूल में नियमित खेल गतिविधियां चल रही थीं। इसी दौरान 15 वर्षीय छात्र अन्य बच्चों के साथ मैदान में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ ने तुरंत उसे प्राथमिक सहायता देने का प्रयास किया। इसके बाद सेक्टर-128 स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से घटना की पूरी जानकारी ली और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने नहीं दी शिकायत, पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञानपुलिस के अनुसार छात्र के परिवार की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अभिभावकों में नाराजगी स्कूल में छात्र की मौत के बाद अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। सोशल मीडिया और अभिभावकों के बीच साझा किए जा रहे संदेश में स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभिभावकों का आरोप है कि छात्र को समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता नहीं मिली। कुछ छात्रों ने उसे सीपीआर देने का प्रयास किया था।
#Class10StudentCollapsesOnSchoolGrounds #DiesInHospital. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 16:09 IST
Noida News: स्कूल के मैदान में बेहोश हुआ 10वीं का छात्र, अस्पताल में मौत #Class10StudentCollapsesOnSchoolGrounds #DiesInHospital. #VaranasiLiveNews
