दावा: एसी का कंप्रेशर फटने में नहीं, फ्लेक्स में लगने से भड़की थी आग

रोहतक। रोहतक शूज के संचालक सुवेंद्र आग लगने के कारणों को लेकर हो रही चर्चाओं से नाखुश हैं। वे इन्हें गलत भी बता रहे हैं। उनका दावा है कि आग लगने की वजह छत पर लगे एसी में शार्ट सर्किट से कंप्रेशर फटना नहीं है। पहले शो रूम के भीतर रखे फ्लेक्स ने आग पकड़ी, फिर चारो ओर फैल गई। पढ़ें, सवाल-जवाबचर्चा है कि शॉर्ट सर्किट से एसी का कंप्रेशर फटा और आग फैल गईयह केवल कयासबाजी है। अगर ऐसा होता तो धमाके की आवाज सुनाई देती। हमें तो यह पहले नहीं सुनाई दी।आपके हिसाब से आग कैसे लगीमुझे लगता है कि यह आग फ्लेक्स के अंदर शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। भीषण गर्मी और लू ने इसे और हवा दे दी और चौतरफा फैल गई।आपको कैसे-कब पता चला कि छत पर आग लग गई हैउस वक्त मैं ग्राहकों से बातचीत कर रहा था। अचानक बाहर शोर सुनाई दिया कि छत से धुआं उठ रहा है। तुरंत एक लड़का आग बुझाने वाला सिलिंडर लेकर छत पर गया लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।धमाके कब हुएआग के विकराल रूप ले चुकने के बाद कई धमाके हुए। लेकिन, उसके पहले तक कोई धमाका नहीं हुआ था।कानूनी वारिसों का तहसीलदार ने मांगा ब्योराअग्निकांड में लगने से मरे सौरभ उर्फ रोहित, अमन यादव व कपिल के परिजनों को सरकार 10-10 लाख मुआवजा देगी। इसके लिए तहसीलदार यशपाल ने तीनों के कानूनी वारिसों का वीरवार को ब्योरा मांगा। सौरभ उर्फ रोहित के परिवार ने मां डिंपल, अमन यादव के परिवार ने बेटी बेटी नव्या, पत्नी सीमा, बेटे पीयूष, मां सविता व पिता जगदीश और कपिल के परिवार ने बेटी रीमा व रीतू, बेटे अंकित व पत्नी राजेश का नाम कानूनी वारिस के तौर पर दिया है।

#Claim:TheFireWasCausedByAFlexFlex #NotAnACCompressorBursting. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 02:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दावा: एसी का कंप्रेशर फटने में नहीं, फ्लेक्स में लगने से भड़की थी आग #Claim:TheFireWasCausedByAFlexFlex #NotAnACCompressorBursting. #VaranasiLiveNews