Meerut News: शहर की चार महत्वपूर्ण न्यूज...

मैदा मोहल्ले में धूमधाम से निकली कार्तिक मास की प्रभातफेरीमेरठ। श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट की ओर से निकाली जा रही 13 दिवसीय कार्तिक मास की प्रभातफेरी का मैदा मोहल्ले में श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। ट्रस्टी सुभाष गुप्ता और पूर्व मंत्री चंद्रकांता ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु तैयारियों में जुट गए और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित अंबुज मिश्रा ने सृष्टि वर्णन और हिरण्याक्ष व हिरण्यकश्यप की कथा सुनाई। उन्होंने भगवान विष्णु के वराह अवतार और हिरण्याक्ष वध का प्रसंग सुनाया। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि धार्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजन किए जा रहे हैं। बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्म की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। राजेश शर्मा और नवीना छाबड़ा मौजूद रहे।.गोपाष्टमी पर गो पूजन कर लिया संरक्षण का संकल्पमेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गोपाष्टमी पर सूरजकुंड रोड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर की गौशाला में गो पूजन किया गया। गो माता को माला और वस्त्र पहनाकर आरती व परिक्रमा की गई। इसके बाद रोटी, गुड़, खील, चारा और बताशों का भोग लगाकर प्रसाद खिलाया गया। आंवले के पौधे और कर्दम के वृक्ष का भी पूजन व परिक्रमा की गई। इस दौरान गौ सेवा, गो संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ मंजू गुप्ता, नेहा गोयल, पायल गुप्ता, मीना गुप्ता, कविता गोयल, उर्वशी चौधरी और मधु शर्मा रहीं। वहीं, सागर रोड अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय में भी गो पूजन किया गया।..मंदिर महादेव में श्रद्धा के साथ मनाई गोपाष्टमीमेरठ। कंकरखेड़ा मंदिर महादेव में गोपाष्टमी पर गो पूजन हुआ। मुख्य यजमान संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने परिवार सहित विधि विधान से गो माता के चरण पखारे, तिलक लगाया और पुष्पमाला पहनाकर गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाया। इसके बाद आरती कर आशीर्वाद लिया। पंडित संजय त्रिपाठी ने गोपाष्टमी की कथा सुनाते हुए पर्व का धार्मिक महत्व बताया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गो पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान शान्तनु त्रिपाठी, रमा पुंडीर, बालेश गर्ग, सुमन सिंघल, उमा सरीन, आशा मित्तल, बाला और राजेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।.

#CityFourImportantNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 17, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: शहर की चार महत्वपूर्ण न्यूज... #CityFourImportantNews #VaranasiLiveNews